कन्हैयालाल मौसूण ने रामलला के दर्शन से पहले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान में किए सेवा कार्य, श्रीराम के भजनों से गूंजा रैन बसेरा
बीकानेर। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा कैंसर पीडि़तों के लिए संचालित रैन बसेरा पुण्यस्थली बन चुका है। संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि तिलकनगर निवासी कन्हैयालाल मौसूण रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने से पूर्व संस्थान पहुंचे और पीडि़तजनों की सेवा की और प्रभु श्रीराम के भजनों पर उपस्थित सभी झूम उठे।
पीयूष ज्वैलर्स के संचालक कन्हैयालाल मौसूण की धर्मपत्नी कमलेश देवी का जन्मदिन भी रैन-बसेरे में मनाया गया। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि रैन-बसेरे में उपस्थित पीडि़तजनों का तिलक लगाया और आर्थिक सहायता प्रदान कर स्वस्थ जीवन की मनोकामना की गई। शाम को आरती की गई तथा सभी को अपने हाथों से मौसूण परिवार ने भोजन-प्रसादी अर्पित की। संस्थान के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान द्वारा अयोध्या राम मंदिर मॉडल भेंट कर मौसूण परिवार का अभिनन्दन किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन