थप्पड़ के बाद कंगना ने बोली ये बड़ी बात
नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ष्टढ्ढस्स्न की महिला कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा है। दिल्ली पहुंचने के बाद अब इस मामले पर कंगना ने इस अपनी बात रखी है। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों और कैसे हुआ। इस वीडियो में उन्होंने सवाल उठाया है कि पंजाब में ऐसे आतंकवाद और उग्रवाद को कैसे हैंडल करना चाहिए।
कंगना ने कहा, नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं मीडिया और शुभचिंतकों के। सबसे पहले तो बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ जब मैं सिक्योरिटी चेक के बाद निकल रही थी।

उसी वक्त कैबिन में जो सीआईएसफ कर्मचारी थी उन्होंने मेरा उन्हें क्रॉस करने का इंतजार किया और फिर मेरे चेहरे पर हिट किया और गाली देने लगीं। मैंने जब उन्हें पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा वह फार्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं। मैं सेफ हूं, लेकिन मेरा कंसर्न है कि जो आतंकवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे कैसे हैंडल करें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए