कबड्डी खिलाड़ी के कंधे का दूरबीन से किया जटिल ऑपरेशन
बीकानेर। डॉक्टर्स दिवस पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने कबड्डी खिलाड़ी के कंधे का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन कर अनूठा कार्य कर दिखाया है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ बीएल खजोटिया ने बताया कि 8 माह पूर्व कबड्डी खेलते समय खिलाड़ी के दाएं कंधे पर चोट आ गई थी जिससे रोगी को कंधे की बीमारी बैंकार्ड लीजन हो गई थी जिसके कारण रोगी का बायां कंधा बार-बार उतर जाता था।

परेशान रोगी ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर स्पोर्ट्स इंजरी इकाई में डॉ बीएल खजोटिया को अपना कंधा बताया तब उन्होंने दूरबीन से कंधे के ऑपरेशन के निर्णय लिया। डॉ खजोटिया की टीम ने मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत सोमवार को ट्रॉमा सेंटर में रोगी के कंधे का विशेष एंकर्स लगाकर दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया। टीम में डॉ संजय तंवर, डॉ अजय बाकोलिया, डॉ पीरू सिंह भाटी, नर्सिंग ऑफिसर मेघाराम शामिल थे। डॉ खजोटिया ने बताया कि बीकानेर में पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में लंबे समय से घुटनों के लिगामेंट का दूरबीन से ऑपरेशन किया जा रहा है अब कंधे की शल्य चिकित्सा भी शुरू कर दी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन