न्यायाधीश राजवी ने किया औचक निरीक्षण : मौके पर ही 3 वाहनों को किया सीज
बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, (राजस्थान उच्च न्यायालय) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने गुरुवार को स्कूलों में संचालित बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। न्यायाधीश ने बताया कि वाहनों का निर्दिष्ट पीला रंग और ‘बाल वाहिनीÓ अंकित होना आवश्यक है। चालक के पास न्यूनतम 5 वर्ष के अनुभव का ड्राईविंग लाईसेंस होना, वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन निकास, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यत्र, जीपीएस इत्यादि होना, चालकों का नियमित स्वास्थ्य जांच और सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य है।निरीक्षण के दौरान वाहनों की वास्तवित स्थिति सभी मापंदडों से विपरीत पाई गई। बाल वाहिनियों में बच्चों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं पाए गए।
निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को असुरक्षित रूप से बिठाया पाया गया। वाहिनियों के गेट के लॅाक टूटे हुए मिले। ग्रिल व मेश नहीं लगे हुए थे। ड्राइवर के वैध लाईसेंस व पहचान दस्तावेज पूर्ण नहीं थे। मौके पर ही 3 वाहनों को सीज किया गया तथा कईं अन्य वाहनों के चालान की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। निरीक्षण के दोैरान जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, यातयात पुलिस के एएसआई रामकेश मीणा और क्षेत्रीय परिवहन पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन