जेएससी के सभी विद्यार्थियों का परिणाम ए ग्रेड, पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न…देखें वीडियो
1 जुलाई को जेएससी की नई बिल्डिंग का होगा शुभारम्भ
बीकानेर। जेएससी इंग्लिश स्कूल व इंस्टिट्यूट का आठवीं बोर्ड का परिणाम उत्कृष्ट रहा। संस्थान के संस्थापक जीत सोलंकी ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम ए ग्रेड पर रहा। अधिकत्तम विद्यार्थियों के सभी विषयों में ए ग्रेड रही। उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय जीत सोलंकी ने अपनी फैकल्टी और मैनेजमेंट टीम को दिया। आपको बता दें 10 मई 2017 से प्रारंभ हुए जेएससी इंस्टीट्यूट का परिणाम निरन्तर सर्वश्रेष्ठ रहा है।

विशेष रूप से गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर व सुजानदेसर आदि क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए जेईई, नीट, फाउंडेशन क्लासेज कक्षा 6 से 12वीं तक के लिए जेएससी बेहद उपयोगी साबित हो रही है। डायरेक्टर जीत सर ने बताया कि स्कूल के नए भवन कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं रहेगी। स्कूल का उद्घाटन नए सत्र 1 जुलाई को नोखा रोड स्थित सम्पत पैलेस के पीछे ए ब्लॉक व्यापार नगर में किया जाएगा। संस्था की इस बिल्डिंग में उच्च स्तर की सुविधाओं के साथ शिक्षण का बेहद अनुकूल माहौल भी उपलब्ध रहेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन