भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित नव नियुक्त मंत्रियों से मिले जोशी

भाजपा नेता अविनाश जोशी ने सोमवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित नव नियुक्त मंत्रीगणों से मुलाकात की।

जोशी ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान संगठन के विषयों पर चर्चा की।


उन्होंने उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और जोगा राम पटेल से मुलाकात करते हुए नए दायित्व की बधाई दी।

उन्होंने राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और हवामहल विधायक आचार्य बालमुकुंद से मुलाकात की।
