‘जॉन-जॉन पाकिस्तान’ लिखा बॉर्डर पर मिला गुब्बारा
राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया उपखंड क्षेत्र के ग्राम नाथवाना की रोही चक तीन एमएमके में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारा जब्त कर जांच शुरु की है। सरपंच प्रतिनिधि राकेश बारुपाल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को सुशील जाखड़ के खेत चक तीन एमएमके रोही में एक सफेद रंग का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। इस गुब्बारे पर पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। पता चला कि ऐसा ही एक गुब्बारा तीन साल पहले पीलीबंगा क्षेत्र में बरामद हुआ था। यह कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने गुब्बारा उड़ाकर शरारत की होगी या श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्र से उड़कर इस ओर गुब्बारा आया होगा।
हालांकि गुब्बारा यहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सफेद रंग के गुब्बारे पर हरे रंग में फूल-पत्तियां उकेरी हैं। ‘जॉन-जॉन पाकिस्तानÓ लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और पंचायत को दी। पुलिस मौके पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है, लेकिन उसके अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान खेत मालिक सुशील जाखड़, ग्राम विकास अधिकारी मनदीप सिंह, सोसायटी सदस्य सुभाष कड़वासरा, उप सरपंच सुरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे। गुब्बारा चर्चा का विषय बना है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए