मलेशिया में जॉब के नाम पर 60 हजार की ठगी
नागौर। मलेशिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से 60 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया हैं। पीडि़त ने न्यायालय के इस्तगासा के जरिए पुलिसथाना मकराना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस के अनुसार बोरावड़ निवासी पंकज (30) पुत्र सूर्यप्रकाश जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह मजदूरी कर अपना परिवार पाल रहा है। कोटा की राजपूत कॉलोनी रामचंद्रपुरा छावनी निवासी जितेंद्र सिंह राजावत (30) पुत्र विक्रम सिंह राजपूत वर्तमान में जयपुर में निवास करता हैं।

जितेंद्र सिंह से जान पहचान होने पर उसने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने की बात कही। इस पर उसने पासपोर्ट गुम होने की जानकारी देकर वहां जाने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे मलेशिया में अच्छे वेतन पर नौकरी व वीजा दिलवाने के साथ ही पासपोर्ट फिर से जारी करवाने का विश्वास दिलाया। उसके झांसे में आकर 5 जनवरी को जितेन्द्र के कहे अनुसार अपने दस्तावेज व पचास हजार रुपए लेकर जयपुर पहुंचा। वहां उसने जितेन्द्र को दस्तावेज व 50 हजार रुपए दिए। उसने जल्द ही उसका पासपोर्ट जारी करवाकर उसे मलेशिया का वीजा व जॉब दिलवाने का आश्वासन दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन