जीतो महिला विंग ने पीबीएम में तीन एसी किए भेंट
लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट का सहयोग
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्र्रेड ऑर्गनाइजेश (जीतो) महिला विंग ने भीषण गर्मी को देखते हुए पीबीएम अस्पताल में तीन एयरकंडीशन भेंट किए हैं। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि लूणकरन सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जीतो के माध्यम से पीबीएम अस्पताल के 16 नम्बर ओपीडी में एक एसी तथा सर्जरी विभाग ऑपरेशन थियेटर के लिए दो एसी भेंट किए गए हैं। ममता रांका ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर गर्मी के कारण मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी होती थी और जैसे ही यह जानकारी जीतो तक पहुंची तो दोनों स्थानों पर तीन एसी उपलब्ध करवाए गए हैं। सैक्रेटरी रजनी नाहटा ने बताया कि डॉ. भूपेन्द्र शर्मा व डॉ. अशोक लूनिया ने जीतो महिला विंग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंजू नौलखा, रेणु गुजरानी, सुनीता बाफना, सिमरन सुराना, रंजना सुराना, तारा डागा, चाँदनी सुराना, मंजू बोथरा, अलका नाहटा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन