एक घर से जेवरात और दूसरे घर से सीसीटीवी उठा ले गए चोर
बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का डेरा है। तीन दिन पहले ही इस क्षेत्र के एक घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए और अब एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ही उठाकर ले गए। घर के बाहर लगे सभी कैमरे चोर एक-एक कर उतार ले गया है। गंगाशहर पुलिस के अनुसार रामदेव मंदिर पानी की टंकी के पास रहने वाले शिव लाल माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके घर में अज्ञात चोर घुस गए।
चोरों ने घर में लगे छह में से चार सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। चोरी करते हुए दो युवक कैमरे में कैद हो गए। इसमें एक का नाम जितेंद्र है और एक अन्य युवक है। सीसीटीवी कैमरे घर के बाहर अलग-अलग दिशाओं में लगे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन नामजद एफआईआर होने के कारण जल्द ही पुलिस को सफलता मिल सकती है।
तीन दिन पहले गंगाशहर में ही एक घर में भी चोरी हुई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। यहां से चोर सोने-चांदी के सामान के साथ नगदी भी ले गए। संजय बोथरा के घर हुई चोरी में संजय और एस नाम का बना सोने का पैंडल, पैडल सेट, सोने का फुल सेट, अंगुठियों सहित लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। इस मामले में अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन