तीन घंटे के सफर में संदूक में रखे जेवरात चोरी
बीकानेर। दो दिन पहले आठ नवम्बर को बीकानेर से पूगल की ओर जाने वाली एक बस के केबिन में रखे संदूक से अज्ञात सवारियों ने सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पूगल के पास स्थित गांव पार्वती तलाई की रहने वाली समंदा कंवर ने पुलिस को बताया कि वो रात करीब साढ़े सात बजे एक प्राइवेट बस में बैठकर रवाना हुई थी। साढ़े दस बजे अपने गांव पहुंची।

जहां पहुंचकर सामान संभाला तो संदूक से सोने के जेवरात गायब थे। जेवरात की डिटेल हालांकि नहीं दी गई है। मेकअप का सामान भी संदूक में नहीं है। वो भी चुरा लिया गया है। समंदा कंवर ने बताया कि उसने अपना कुछ सामान ड्राइवर के केबिन में रखा था, जहां कुछ सवारियां पहले से बैठी थी। इन सवारियों ने ही साठगांठ करके सामान चोरी कर लिया। जो सामान केबिन में रखा था, उसी में से चोरी हुई है। जगह नहीं होने के कारण वो सामान के पास नहीं बैठ सकी। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर अब जांच शुरू कर दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन