बीकानेर के ज्वेलर से मांगे 5 करोड़, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
बीकानेर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने बीकानेर के एक बड़े ज्वेलर से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। रुपए नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद ज्वेलर ने नयाशहर थाने में परिवाद देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। बीकानेर के एक ज्वेलरी शोरूम पर मंगलवार को फोन आया। फोन पर बदमाश ने कहा- वह शोरूम मालिक के पहचान वाला है, इसलिए उनके वॉट्सऐप नंबर दें।

शोरूम पर बैठे कर्मचारी ने नंबर दे दिए। इसके बाद दोपहर 2 बजे ज्वेलर के पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए पांच करोड़ रुपए की डिमांड रखी। इस पर ज्वेलर ने कहा- मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं, बल्कि मैंने बैंक से 20 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा है। रोहित गोदारा ने धमकी दी कि बुधवार शाम तक अगर उसे सही जवाब नहीं दिया तो गोली मार देगा। इससे बैंक का कर्जा भी नहीं चुकाना पड़ेगा। इतना ही नहीं, रोहित गोदारा ने ये भी कहा कि वो चाहे तो दूसरे मोबाइल से इसकी रिकॉर्डिंग करके पुलिस में एफआईआर भी करवा देना।
पुलिस को दी शिकायत में ज्वेलर ने बताया- खुद को रोहित गोदारा बताने वाले ने ये भी दावा किया कि बीकानेर में मेरे दो हजार लोग हैं। कभी कोई दिक्कत हुई तो ये लोग उसकी मदद करेंगे। बीकानेर पुलिस उसके गुर्गों पर भी नजर रखे हुए है
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन