जस्सूसरगेट : मकान से 45 हजार नकदी व लाखों के जेवरात चोरी
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में शुक्र्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने मकान में सैंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी ले उड़े। जिसका परिवाद शनिवार को थाने में पेश किया गया है। रजनी हॉस्पीटल के पास स्थित कपिल रामावत के मकान में अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर घर में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, चार सोने की कड़ी, दस नग छोटी व बड़ी सोने की अंगूठी, दो सोने की रखड़ी, आठ नग चांदी की पायजेब सहित 45500 रूपये नकद ले गये।
कपिल रामावत ने बताया कि उनके परिवार में मौत हो रखी है। जिसके चलते शुक्रवार शाम करीब सात बजे परिवार वाले काशी विश्वनाथ के पास गये हुए थे। वापस करीब नौ बजे लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। घर में सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों से सोने-चांदी के आभूषण, बैग से नकदी पार थी। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को इतला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन