सलमान के घर सुबह पांच बजे हुई अंधाधुंध फायरिंग
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने शहर के पॉश बांद्रा इलाके में स्थित सलमान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर छह राउंड फायरिंग की। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए कई टीमें बनाईं है।
मुंबई पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी के दौरान सलमान खान अपने घर में मौजूद थे। इस मामले को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। उधर, मुंबई पुलिस भी एक्शन मोड में है, गोलीबारी करने वालों की तलाश के लिए 15 से 20 टीमें बनाई हैं। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए