बीकानेर में दो दिन बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला विक्षोभ 31 जनवरी-1 फरवरी के दौरान सक्रिय होगा। इसका मुख्य प्रभाव राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में हल्की बारिश के रूप में होने की संभावना है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी को सक्रिय होगा।
इसके प्रभाव से 3-4 फरवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी दो दिन राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन