दिनभर बरसे बादल, बारिश ने बढ़ाई ठंडक
बीकानेर। मौसम विभाग पिछले दो-तीन दिन से बारिश की चेतावनी दे रहा था, बुधवार सुबह भी चेतावनी दी गई और दोपहर में बारिश शुरू हुई और रुक रुक कर रात्रि तक चलती रही। हालांकि एक बार तो आसमान साफ हुआ लेकिन बादलों का घिरना शुरू हुआ और बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि यह बारिश किसानों के लिए राहत भरी साबित हो रही है। बीकानेर में किसान पानी के लिए पहले से आंदोलन कर रहे हैं और नहरी किसानों को अभी दो बारी पानी का इंतजार है।
इस बीच बारानी क्षेत्र के किसानों को पानी मिल गया है। कोलायत से बीकानेर के बीच जगह-जगह बारिश जारी रही। करीब ढाई बजे गजनेर से नाल के बीच तेज बारिश ने नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहनों को रुकने के लिए मजबूर कर दिया। जैसलमेर रोड पर अलग-अलग टाइम में अलग अलग जगह बारिश हुई है। कोलायत, कोटड़ी, कोलायत फांटा, गजनेर सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में बारिश हुई है। बुधवार को आई बारिश ने मौसम में फिर से ठंडक कर दी और पारा भी गिर गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन