आईटी कम्पनी में जॉब दिलवाने के बहाने, करवाया गलत काम
नाबालिग से प्ले बॉय का काम करवाने के आरोप में एक पिता ने आरोपियों के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। हैरानी की बात यह है कि पीडि़त पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए थाने और एसपी के यहां कई चक्कर काटे, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
उसने कोर्ट के इस्तगासे से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।

मामले के अनुसार व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल सींवर, राहुल बिश्नोई, आशीष, अभिषेक, सुनील, प्रमोद, लोकेश बिश्नोई और 2-3 अन्य ने पीडि़त को आईटी कंपनी में नौकरी पर लगाने का ऑफर दिया था। इसके बाद पीडि़त पिता ने अपने बेटे को आरोपियों के ऑफिस भेज दिया। लेकिन आरोपी उसे आईटी कंपनी में नौकरी दिलाने की बजाय प्ले बॉय का काम करवाने लगे। वह सोशल मीडिया अकाउंट पर उससे लड़कियों के फोटो भेजते और उससे मिलने वाली राशि अपने बैंक खातों में डलवा लेते।
पीडि़त पिता ने आरोप लगाया कि उसके नाबालिग बेटे से आरोपी गलत काम करवाते थे, जिसके खिलाफ उसने आरोपियों से शिकायत की तो वे उसे और उसके बेटे को धमकाने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए