इस जिले के एसपी को गिरफ्तार करने के कोर्ट ने दिए आदेश
डीडवाना (डीडवाना-कुचामन)। डीडवाना सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी ने बारां एसपी राजकुमार चौधरी के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। कोर्ट ने डीडवाना एसपी को आदेश दिया है कि बारां एसपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें। यह आदेश कोर्ट में पेंडिंग मामले सरकार बनाम सीताराम के मामले के तहत की गई। इस मामले में एसपी राजकुमार चौधरी जांच अधिकारी थे।
मामले में गवाह रिकॉर्ड के लिए एसपी को बार-बार तलब किया जा रहा था, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे थे। बारां एसपी राजकुमार चौधरी बार-बार आदेश के बावजूद पेश नहीं हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का विकल्प दिए जाने के बाद पेश नहीं हुए तो न्यायालय की गंभीर अवमानना मानी गई। एसपी राजकुमार चौधरी को साल 2022 से कई बार सबूत दर्ज कराने के लिए तलब किया गया। बार-बार आदेश के बावजूद वे गैर हाजिर रहे। 16 नवंबर को उन्हें 5000 रुपए के जमानत वारंट के जरिए तलब किया गया था। इसके बावजूद एसपी राजकुमार चौधरी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी ने एसपी डीडवाना-कुचामन को निर्देश दिया कि आदेश की पालना एसआई या एएसआई स्तर के अधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित की जाए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन