10 टुकड़ों में मिला मासूम का शव
चार दिन से लापता मासूम का शव पुलिस को घर से कुछ दूरी पर 10 टुकड़ों में लिया। घटना उदयपुर के मावली इलाके की है। 8 साल की बच्ची के 10 टुकड़े कर बेरहमी से मर्डर करने का मामला सामने आया है। मासूम 4 दिन से लापता था। घर से 200 मीटर दूर खंडहर में उसके शव के टुकड़े पड़े मिले।
पुलिस बच्ची की मौत के पीछे किसी तांत्रिक क्रिया किए जाने सहित अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पूजा लोपड़ा के सरकारी स्कूल की कक्षा 4 में पढ़ती थी। 4 दिन पहले स्कूल से आकर खेत पर जाने के लिए निकली थी। जब वह खेत पर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी तलाश की। बच्ची के नहीं मिलने पर पिता सन्नू भील ने 28 मार्च को पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस चार दिन से बच्ची की तलाश कर रही थी।

घर के आस-पास तलाश की तो 200 मीटर दूर खंडहर में उसका शव मिला। बच्ची के शव के टुकड़े-टुकड़े पड़े थे। पुलिस ने उन्हें इकट्ठा किए और पोस्टमॉर्टम के लिए उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल ले गई। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मावली डिप्टी कैलाश कुवर ने बताया कि अपहरण को लेकर 28 मार्च को लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। बच्ची का शव टुकड़ों में मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की चीजें क्लीयर हो पाएगी। फिलहाल डिटेल किए गए 4 युवकों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाने की कोशिश जारी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए