रेलवे ट्रेक पर मिला घायल युवक
बीकानेर। शुक्रवार देर रात्रि बीकानेर रेलवे स्टेशन से दुर्घटनाग्रस्त युवक को पी बी एम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लाया गया । जानकारी के अनुसार यह युवक 457/7/9 नागनेचीजी मंदिर से जोड़बीड ईस्ट की तरफ़ रेलवे लाइन की तरफ़ दुर्घटनाग्रस्त पाया गया था। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि ट्रेन कर्मचारी गार्ड ने ट्रेन रोककर उसे उठाया और बीकानेर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ार्म नंबर 4 पर पहुँचाया। वहां डॉक्टर्स ने चैक किया।

खडग़ावत ने तुरंत ही पीबीएम अस्पताल पहुँचाया। युवक का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। अभी तक युवक को होश नहीं आया है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, रामा ओड़, अब्दुल सत्तार, मो जुनैद ख़ान, रमजान अली, जेठाराम तंवर, पारस तंवर, लक्ष्मण सिंह राजपूत,आसुराम कच्छावा, ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब, ज़ाकिर, नसीम का सहयोग रहा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन