अध्यक्ष जुगल राठी की पहल : औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापार मण्डल करेगा पौधारोपण, सम्भागीय आयुक्त को कराया अवगत
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने नव पद स्थापित सम्भागीय आयुक्त विश्राम मीणा का स्वागत एवं अभिनन्दन किया साथ ही अध्यक्ष जुगल राठी ने औद्योगिक क्षेत्रों में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर जुगल राठी ने बताया कि बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत औद्योगिक इकाइयों के आस-पास खाली स्थानों को चिह्नित कर पौधारोपण किया जाएगा।
जिसकी रख-रखाव सम्बन्धित समस्त जिम्मेवारी औद्योगिक मालिक सहित व्यापार मण्डल की रहेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश मे पौधारोपण अभियान चल रहा है, इसी के अंतर्गत बीकानेर में व्यापार मण्डल द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। सचिव संजय जैन सांड सभी सदस्यों का परिचय करवाया और बताया कि व्यापार मण्डल के बारे में जानकारी दी। इस प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष वैद अग्रवाल, सह-सचिव इमरान राठौड, रामदयाल सारण, वरिष्ठ सदस्य जानकीप्रसाद हर्ष, प्रचार मंत्री सुशील यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद भोजक, विजय बाफना, शांन्तिलाल कोचर, भंवर सिंह राजपुरोहित, राजू मेहरा व कुलदीप रंगा साथ रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन