महंगाई राहत कैम्प बना अखाड़ा, विधायक ने किया हंगामा
कोटा। राजस्थान की जनता को महंगाई से निजात दिलाने के दावे के साथ गहलोत सरकार के ‘महंगाई राहत कैंपÓ सोमवार से काम करने लग गए। नौबत ये रही कि ‘राहतÓ पाने की उम्मीद लिए लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम इन कैम्पों पर उमड़ पड़ा। 10 सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महंगाई राहत कैंप के पहले ही दिन ही 13 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इधर, राहत कैम्पों को लेकर सियासी पारा भी उबाल पर है।
सरकार की इस कवायद को विपक्षी दलों के नेता सिरे से खारिज करते हुए इसे फेल करार दे रहे हैं। कोटा के रामगंजमंडी में आयोजित एक महंगाई राहत कैम्प पर मामला गरमा गया। यहां भाजपा विधायक मदन दिलावर ने अचानक पहुंचकर जमकर हंगामा किया। शिविर की अव्यवस्थाओं पर भड़कते हुए दिलावर ने वहां मौजूद अफसरों और स्टाफ को खूब खरी-खरी भी सुनाई

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए