भारत का विमान राहत सामग्री लेकर फिलिस्तीन के लिए रवाना
इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई के बीच भारत फिलिस्तीन की मदद के लिए आगे आया है। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों की मदद के लिए 38.5 टन राहत सामग्री भेगा है। इस राहत सामाग्री में 6.5 टन दवाएं, सर्जिकल सामान और अन्य चिकित्सा सहायता के साथ ही आपदा के वक्त काम आने वाले 32 टन सामान भी भेजे गया हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि फिलिस्तीन के लोगों के लिए भारत ने मानवीय सहायता भेजी है।

इनमें जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भेजी गईं हैं। भारत ने फिलिस्तीन को मानवीय सहायता भेजी है, जहां गाजा पट्टी में हजारों की संख्या में फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजराइली सेना ने हर तरफ तबाही मचाई हुई है। भारतीय वायु सेना का विमान आज लगभग 6.5 टन मेडिकल और 32 टन डिजास्टर रिलीफ सामग्री लेकर मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए