भारत ने लगाया शतक, 107 मेडल के साथ रच दिया इतिहास
भारत के खिलाडिय़ों ने आखिरी दिन 12 मेडल जीते और हांगझू में भारत का सफर 107 मेडल्स के साथ खत्म हुआ। खेलों के 14वें दिन भारत ने कबड्डी में दो, आर्चरी में दो, क्रिकेट और बैडमिंटन में एक-एक गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उसके नाम चार सिल्वर और ब्रॉन्ज भी अपने नाम किया। महिला कबड्डी टीम के गोल्ड के साथ भारत ने मेडल्स का ऐतिहासिक शतक पूरा किया था।

इसके बाद भारत को सात और पदक हासिल हुए जिससे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। भारत ने क्रिकेट में पहली बार हिस्सा लिया और दो गोल्ड हासिल किए वहीं पहली बार शामिल गए चेस इवेंट में भी भारत ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए। जहां एक और अचंत शरत कमल, पीवी सिंधु और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज फ्लॉप रहे तो वहीं ईशा सिंह, प्रवीण ओजस और अंतिम पंघाल जैसे युवा खिलाडिय़ों ने अपनी छाप छोड़ी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए