भारत श्रीलंका को 302 रन के बड़े अंतर से हरा कर पहुंचा सेमीफाइनल में
शमी का कहर : 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके
वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुक़ाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस अम्त्च में भारत ने वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दजऱ् की है और श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ भारत ने सेमी-फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है। यह वर्ल्ड कप इतिहास में 8वीं बार है जब भारत सेमी-फाइनल में पहुंचा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
इसके जवाब में भारतीय तेज गेंदबाजों के कहर के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये और पूरी टीम मात्र 55 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 18 रन देकर 5 विकेट झटके। यह शमी का इस वर्ल्ड कप में दूसरा पंजा था। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने 16 रन देकर तीन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक – एक विकेट लिए। श्रीलंका के 5 गेंदबाज खाता भी नहीं खोल पाये।

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुशान हेमंता और दुष्मंत चमीरा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं तीन बल्लेबाजों दहाई का अंकाड़ा भी नहीं छू पाये। कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका ने एक – एक रन बनाए। दिलशान मदुशंका ने 5 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रनों की पारी खेली। उनके अलावा एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्ष्णा ने 12 -12 रन बनाए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए