बीकानेर के इस क्षेत्र में टिकट जारी होने के बाद फैला रोष…देखें वीडियो
बीकानेर। भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सिद्धि कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही भाजपा नेता महावीर रांका भी अपनी दावेदारी जता रहे थे, लेकिन भाजपा ने सिद्धि कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इससे महावीर रांका के समर्थक मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि पार्टी को एक बार पुन: विचार करना चाहिए। टीम महावीर रांका के ओम राजपुरोहित ने कहा कि रांका ने सदैव जनहित के कार्य किए हैं और ऐसे निष्ठावान को पार्टी टिकट मिलनी ही चाहिए। इस अवसर पर जैन समाज के हंसराज डागा, चम्पालाल डागा, जयचंदलाल डागा, विनोद बाफना भी मौजूद रहे। समर्थकों की भीड़ देख महावीर रांका ने समझाइश की तथा शांत रहने की अपील की। महावीर रांका ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है, उसकी पालना करनी चाहिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन