नशा कारोबारियों के जाल में फंस रहे युवक, चौक-चौराहों पर बिक रहा मादक पदार्थ, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
डीएसटी, बीछवाल व सदर थाना की कार्यवाही
बीकानेर। शहर में नशे की खरीद-फ्रोख्त खुलेआम चल रही है और नशा कारोबारियों ने अपने जाल में युवाओं को फांस रखा है। हालांकि पुलिस द्वारा निरन्तर अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है फिर भी नशा कारोबारी बेखौफ हैं। नशा कारोबारियों द्वारा युवकों को मादक पदार्थों की बिक्री के लिए बड़ी राशि का प्रलोभन दिया जा रहा है और जल्दी रुपये कमाने के चक्कर में युवक नशा कारोबारियों के जाल में फंस रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस कार्यवाही भी कर रही है लेकिन उस कार्यवाही में युवक ही फंस रहे हैं मुख्य कारोबारी तक पहुंच नहीं बन पा रही।

इसी क्रम में शनिवार शाम को बीछवाल थाना व सदर थाना पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में मादक पदार्थ के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा के पास संसारदेसर निवासी 22 वर्षीय रामनिवास जाट के कब्जे से 3.11 ग्राम एमडी तथा खियेरा निवासी 24 वर्षीय राजपाल गोदारा से 2.68 ग्राम एमडी बरामद की। इसी क्रम में सदर थाना इलाके में भी एक युवक को एमडी के साथ पकड़ा गया है। डीएसटी के हैड कांस्टेबल योगेन्द्र की सूचना पर पुलिस लाइन चौराहे के पास भुट्टो के बास निवासी 22 वर्षीय तौसिब खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी फौजी डेयरी के पास खड़ा था और इसके पास से 15 ग्राम अवैध एमडी बरामद की गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन