5 से 7 अप्रैल को मंडियों में बंद रहेगा कारोबार
बीकानेर। कृषक कल्याण फीस हटाने को लेकर मंडी कारोबारी अब एकजुट होने लगे हैं। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि अगर सरकार ने कृषक कल्याण फीस नहीं हटाई तो प्रदेश की सभी अनाज मंडियां 5 से 7 अप्रैल तक पूर्णतया बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से अनाज कारोबारी मंडी टैक्स और कृषक कल्याण फीस जमा भी नहीं करवाएंगे। नवगठित कमेटी के संयोजक केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने 7 अप्रैल के बाद भी अगर कोई निर्णय नहीं लिया तो आगामी दिनों के लिए उसी दिन रूपरेखा तैयार की जाएगी। 7 अप्रैल के बाद प्रदेश की 247 अनाज मंडियों में कारोबार पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन