घड़सीसर के सूने एरिया में मिली मानव खोपड़ी
बीकानेर। बीकानेर के घड़सीसर क्षेत्र में एक मानव खोपड़ी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने खोपड़ी के आसपास ही कुछ मांस के टुकड़े भी बरामद किए हैं। अब एफएसएल टीम की जांच के बाद ही खोपड़ी की पहचान हो पाएगी। घड़सीसर के एक सूने परिसर में पत्थर के कुछ टुकड़ों पर ये खोपड़ी रखी हुई थी। मानव खोपड़ी देखकर लोगों ने गंगाशहर पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने खोपड़ी और मौके पर मिले मांस के कुछ टुकड़ों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
अंदेशा जताया जा रहा है कि यह खोपड़ी थाना क्षेत्र के किसी युवक की हो सकती है। पुलिस के अनुसार, मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का मामला है। फिलहाल शव के अन्य हिस्सों की तलाश भी की जा रही है। ये भी आशंका है कि किसी ने तांत्रिक क्रिया के लिए इस तरह की खोपड़ी लाकर रखी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगा रही है कि ये खोपड़ी यहां रखी किसने हैं।
मेरा नाम मौत का फरिश्ता
खोपड़ी के पीछे की दीवार पर लिखा है-
‘मेरा नाम मौत का फरिश्ता
मेरी मौत ट्रेन से हुई
सुस्वागतम आपका इस भूत कोठरी में।
अब से हम साथ में रहेंगे। गुड लक
2 मिनट रुको आपको भूत बताएंगेÓ

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन