अस्पतालों के निरीक्षण में एम्बुलेंस गायब, रिकार्ड भी अधूरा
बीकानेर। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर, पीएचसी नौरंगदेसर व गुसाइंसर अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। गजनेर अस्पताल में 108 एम्बुलेंस बिना सूचना नदारद मिली। काफी समय टालमटोल के बाद वाहन चालक एम्बुलेंस लेकर अस्पताल पहुंचा तो उसमें ईएमटी नर्सिंग कर्मचारी नहीं था। साथ ही एंबुलेंस की लॉग बुक व अन्य रिकॉर्ड अधूरे पाए गए। डॉ अबरार ने सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके इएमआरआई के नाम नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ दुर्गावती टाक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। डॉ अबरार ने गुसाईसर व नौरंगदेसर अस्पताल में एमसीएनएन सत्र भी देखा। गुसाईंसर में कंप्यूटर ऑपरेटर बिना सूचना अनुपस्थित पाया गया जिसे नोटिस जारी किया गया है।

ड्यू लिस्ट अनुसार हो शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण : डॉ गुप्ता
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने सेरूणा, पूनरासर व गुसाइंसर अस्पतालों में चल रहे एमसीएचएन सत्रों का निरीक्षण किया। यहां टीकाकरण के साथ कोल्ड चैन का भी निरीक्षण कर तापमान का रिकार्ड संधारित रखने व वैक्सीन के प्रोटोकॉल अनुसार स्टोर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनीत पुरोहित व तुषार पंवार मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन