फ्लाइट में हुआ ब्लास्ट, उदयपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
उदयपुर। एयर इंडिया की उदयपुर-दिल्ली फ्लाइट ने उदयपुर से दिल्ली के लिए दोपहर एक बजे उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में कुल 140 यात्री सवार थे। फ्लाइट के उदयपुर से उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद ही अचानक इमरजेंसी लैंडिंग की। इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हवाई यात्री दहशत में आ गए।
बताया जा रहा है कि, एयर इंडिया की उदयपुर-दिल्ली फ्लाइट में एक यात्री का मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद हवाई जहाज में बैठे यात्री डर गए। और उनमें हड़कंप मच गया। फ्लाइट की तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। उसके बाद 3 से 4 पैसेंजर फ्लाइट से बाहर निकले।

बताया जा रहा है कि उन यात्रियों ने फ्लाइट में उड़ान भरने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार, मोबाइल में ब्लास्ट की यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट 470 में हुई बताई जा रही है। लेकिन बाद में तकनीकी चेकअप करने के बाद सब कुछ सही पाए जाने के बाद फिर फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए