शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को बीकानेर दौरे पर
बीकानेर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को बीकानेर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री दिलावर यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिलावर रेल मार्ग द्वारा गुरुवार प्रात: 4:15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। दिलावर प्रात: 9 बजे रन फॉर रिवॉल्यूशन इन एजुकेशन को रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रात: 10 बजे से हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महारानी राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रानी बाजार का निरीक्षण करेंगे।
प्रात: 11:30 बजे शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक/ माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे शिक्षा विभाग मंत्रालय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समारोह वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। दिलावर सायं 5 बजे जिला परिषद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और सायं 7 बजे भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन