पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होगा 10 ट्यूबवेलों का निर्माण
बीकानेर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी की अनुशंसा पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 10 जगहों पर ट्यूबवेलों का निर्माण होगा। इससे पानी किल्लत की समस्या से क्षेत्र की जनता को निजात मिलेगी। विधायक ने इन ट्यूबवेलों को जल्दी ही निर्माण करने का निर्देश विभाग को दिया है।

विधायक की अनुशंसा से राजीव गांधी भ्रमण पथ फोर्ट स्कूल के पास, बजरंग विहार फेज-।।, वल्लभ गार्डन, शौर्य पार्क बी-ब्लाक करनी नगर, एमएस कॉलेज के पास, वैशालीपुरम शिवबाड़ी वार्ड 11, जसनाथ चौक चौधरी कालोनी वार्ड 29 ,मोहन नगर के पास, घड़सीसर रोड, महर्षि दयानन्द सरस्वती पार्क, सेक्टर 5 जय नारायण व्यास कॉलोनी भैरूजी मंदिर के पास, तिलक नगर आचार्य श्री तुलसी शांति प्रतिष्ठान, चौधरी कॉलोनी आदि क्षेत्रों मे निर्माण करने की अनुसंशा विभाग को भेज दी है। आपको बता दें गत वर्ष भी विधायक सिद्धि कुमारी की अनुशंसा पर 10 ट्यूबवेलों का निर्माण करवाया गया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन