दस साल पहले के मामले में आरोपी को मिली पांच साल की सजा
बीकानेर। लूणकरनसर क्षेत्र में कुश्ती के दौरान एक खिलाड़ी की गर्दन मुडऩे से मौत हो गई। करीब दस साल पुराने इस मामले में बीकानेर की एक अदालत ने गर्दन मोडऩे वाले खिलाड़ी को पांच साल की सजा सुनाई है। जमानत पर चल रहे इस युवक को अब गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। अपर सेशन न्यायाधीश संख्या चार की अदालत में पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार सोनी ने सजा सुनाई है। लूणकरनसर के अजीतमाना गांव में 27 मई 2015 को ये हादसा हुआ था। परिवादी रजिराम ने आरोप लगाया था कि बीरबलराम व नंदूराम ने चंदूराम नामक युवक की गर्दन जबरन मोड़ दी। उसे पीबीएम अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप था कि शराब के नशे में जानबूझकर चंदूराम को मारा गया। ये हत्या का मामला है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि चंदूराम के साथ कुश्ती करते हुए उसको जमीन पर पटककर गर्दन को मोड़ दिया। आरोप है कि ये पता था कि गर्दन को इस तरह से मोडऩे पर मौत हो सकती है। इसके बाद भी जानबूझकर ऐसा किया गया। वहीं आरोप पत्र में निष्कर्ष दिया गया कि चंदूराम की आरोपियों से किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी। जांच में रुपए मांगना प्रमाणित नहीं हुआ। बल्कि ये पाया गया कि चंदूराम को बीरबलराम ने जांघों के नीचे हाथ डालकर गर्दन की तरफ से जमीन पर पटकनी देने का प्रयास हुआ था। इसी दौरान गर्दन टूट गई और चंदूराम की मौत हो गई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्य देखने के बाद बीरबलराम पुत्र मामराज को पांच साल का साधारण कारावास सुनाया गया है। इसके साथ ही पच्चीस हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अभियुक्त बीरबलराम जमानत पर है, ऐसे में अब पुलिस उसे पकड़कर जेल तक पहुंचायेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन