गत्ते की पैक्ट्री में लगी आग
बीकानेर। रानी बाजार में फैक्ट्री में रखे गत्ते से जुड़े सामान में आग लगी। किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन बड़ी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। भवन की पट्टियां भी गिर गई।
सूचना मिलते ही दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दो दमकलों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि गोदाम में आग लगने से केबल व वहां भारी मात्रा में रखा गया गत्ता जल गया है। आग लगने के बाद क्षेत्र में एक बारगी हड़कंप मच गया। इस फैक्ट्री के आसपास की फैक्ट्रियों को भी सावधान किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन