‘भूख लगी है’ रेस्टोरेंट में अव्यवस्थाएं देख स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिस
बीकानेर। होली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा जेएनवी कॉलोनी स्थित मैसेज भूख लगी है रेस्टोरेंट पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।
मैसर्स भूख लगी है रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड नहीं लगा हुआ था, पेस्ट कंट्रोल करवाने के बावजूद परिसर में चूहे तथा मक्खियां थीं, फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकार्ड संधारण नहीं किया जा रहा था, रेस्टोरेंट एरिया में फूड लाइसेंस डिस्प्ले नहीं किया जा रहा था, ब्रेड बन पर एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है, टमैटो कैच अप आदि की बोतलों पर कैप नहीं लगी हुई है, ड्रेनेज सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, प्रिपेयर्ड फूड पर टैगिंग नहीं की जा रही है, किचन में डस्टबिन खुले हैं ढक्कन नहीं लगा हुआ था। भोजन बनाने में काम में लिए जाने वाले पानी की जाँच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी, लगभग 50 किलो अवधि पार मैदा काम में लिया जा रहा था जिसे नष्ट करवाया तथा 2 किलो काम में लिए जा रहे बेसन पर निर्माण तिथि तथा अवधि पार तिथि अंकित नहीं थी उसे भी नष्ट करवाया गया।

उपरोक्त कमियों को देखते हुए बेसमेंट को एफएसएसएआई के गाइडलाइन के अनुसार जब तक पूर्णतया मरम्मत नहीं हो जाती तक के लिए अग्रिम आदेशों तक बेकरी निर्माण इकाई पर रोक लगाई गई। मौके पर ही इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश प्रदान किए गए। कार्रवाई में दही, पनीर, तेल तथा चटनी के कुल 4 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन