नगर निगम के पीछे हो रही थी अवैध रिफिलिंग, 5 गैस सिलेण्डर, एक कांटा व मशीन जब्त
बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा गुरुवार को अवैध गैस रिफिलिंग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पांच गैस सिलेण्डर, एक कांटा और गैस भरने की मशीन जब्त की गई। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झाकल एवं पवन सुथार ने एएसआई हनुमंत सिंह के साथ यह कार्यवाही की। नगर निगम के पीछे रावतों के मोहल्ले में अवैध एलपीजी घरेलू सिलेण्डर का व्यावसायिक उपभोग करने की शिकायत प्राप्त हुई। इस पर रसद विभाग के दल ने औचक छापामारी की। मौके पर भंवर लाल मेहरा नाम का आदमी घरेलू एलपीजी का अवैध व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। वह टैक्सी में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग कर रहा था। इस पर 5 सिलेण्डर, एक कांटा और गैस भरने की मशीन जब्त की गई। उक्त सामग्री तुलसी सर्किल स्थित रूद्र भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द की गई। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक झांकल द्वारा भंवर लाल मेहरा के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सदर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में विभाग द्वारा ऐसी कार्यवाही सतत रूप से की जाएगी।

गंगाशहर-भीनासर में धड़ल्ले से हो रही अवैध रिफिलिंग- बीकानेर में अवैध रिफिलिंग का काम कई स्थानों पर धड़ल्ले से हो रहा है। टैक्सी, वेन आदि वाहनों में अवैध रूप से रिफिलिंग करने का काम पनप चुका है। गोपेश्वर बस्ती, भीनासर, नोखा रोड आदि क्षेत्रों में काफी समय से अवैध रिफिलिंग का कार्य हो रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन