अवैध जल कनेक्शनों पर जल विभाग की सख्ती
बीकानेर। शनिवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उत्पादन वितरण राजस्व उपखण्ड नवम बीकानेर की टीम द्वारा डोर टू डोर पानी के बकाया राजस्व की वसूली के बाद अवैध जल कनेक्शनों को विच्छेद किया गया। उपभोक्ताओं को नियमानुसार पानी के कनेक्शन लेने हेतु पाबंद किया गया जिससे पानी की चोरी पर रोक लगाई जाए।
कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के जल कनेक्शन गैर कानूनी तरीके से लिए गए हैं उन्हें या तो वह स्वयं सुचारू करवा लें अन्यथा 29.04.2024 के पश्चात विभाग द्वारा पीडीआर एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। टीम में कनिष्ठ अभियंता गौरव आचार्य, कनिष्ठ अभियंता अंजु बाला, उपभोक्ता लिपिक पवन सारस्वत, तकनीकी कर्मचारी अशोक सोलंकी, ओमप्रकाश सुथार, देवी सिंह उदासर, चुन्नी सिंह, मनोज स्वामी आदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन