अवैध खनन रोकथाम अभियान : पहले दिन 2 लाख 80 हजार का जुर्माना, 9 वाहन जब्त
बीकानेर, 15 जनवरी। अवैध खनन रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों तहसील बज्जू, नोखा, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ, बीकानेर, छतरगढ में कार्यवाही के दौरान सोमवार को 9 वाहन एक्सकैवेटर , डम्पर , ट्रेलर आदि खनिज बजरी सिलिका सेण्ड तथा केसर गिट्टी के अवैध निर्गमन में लिप्त पाये जाने पर जब्त किये तथा 02 वाहनों से 2 लाख 80 हजार 312 रुपये की वसूली की गई ।

खनन अभियंता ने बताया कि 07 वाहन सम्बन्धित पुलिस थानों में सुपुर्द किये गये। जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनन , परिवहन व भण्डारण के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु खान विभाग, राजस्व, वन, एवं पुलिस विभाग को सम्मिलित करते हुए उपखण्ड स्तर पर 8 जांच दल व 4 टोल नाकों पर परिवहन विभाग के जांच दलों का गठन किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन