अवैध गैस रिफलिंग होती दिखे तो इस नम्बर पर करें शिकायत…
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आमजन घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग की सूचना दे सके, इसके मद्देनजर विभाग द्वारा दूरभाष नंबर 0151-2226010 जारी किए हैं। ताकि अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही की जा सके। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को भी कार्यवाही जारी रही। घरेलू सिलेंडर के अवैधानिक दुरूपयोग की रोकथाम के तहत औचक निरीक्षण में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव ने गंगाशहर रोड पर श्याम वेल्डिंग सेंटर से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया।
मौके पर विशाल नाम का युवक मिला। जिसने बताया कि दुकान और गैस रिफिलिंग का काम उसके चाचा मदनलाल पुत्र पुरखाराम रैगर द्वारा किया जाता है। इस पर उसके विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर बीपीसीएल कंपनी के दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त की गई समस्त सामग्री डागा गैस एजेंसी गंगाशहर के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर पाबंद किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन