अवैध गैस रिफिलिंग करते 10 सिलेंडर, दो मोटर व कांटा जब्त
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग का कार्य विधि विरूद्ध है। यह मानव जीवन को खतरे में डालने वाला है। जिसके विरूद्ध नियमित रूप से ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में कार्यरत प्रवर्तन स्टाफ की समीक्षा बैठक ली जाकर निर्देशित कर सभी प्रवर्तन कार्मिक उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के बारे में गहनता से जानकारी जुटाकर विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक सप्ताह इस संबंध में कार्रवाई की समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी। जिले में अब तक हुई इस सप्ताह तीन स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध दुरूपयोग पर रसद विभाग की टीमों जिसमें प्रखर भार्गव, राहुल गुलानी तथा दीपक पूनिया शामिल थे। इस दौरान कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 सिलेंडर, दो-दो मोटर और कांटा जब्त किए गए। इन सभी प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन