अवैध नशे का कारोबार करती महिला गिरफ्तार,साढ़े पांच किलो डोडा पोस्त जब्त
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार पुलिस की टीम किसी कार्रवाई के लिए निकली हुई थी, इस दौरान कांस्टेबल आईदान को जरिये मुखबीर से सूचना मिली।
इस सूचना पर पुलिस ने 11 केवाईडी बी निवासी समशेर सिंह के घर पुलिस ने रेड मारी। इस रेड में घर के पीछे बने पशुओं के बाड़े में पानी टंकी से बनाये गए अंडरग्राउंड की टंकी में अवैध डोडा पोस्त मिला। इसके अलावा बाड़े में पीसा हुआ पोस्त मिला। कुल पांच किलो 518 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा पानी की टंकी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सी, नशे को पैकिंग करने वाली थैलिया जब्त की गई। साथ ही एक बैग में नशे की बिक्री राशि दो लाख आठ हजार 660 रुपए जब्त किये गए। पुलिस के अनुसार समशेर सिंह फिलहाल जेल में है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में चार मुकदमे दर्ज है, पीछे समशेर सिंह की पत्नी भोला बाई नशे का कारोबार चला रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार समशेर के पिता, भाई व भाई की पत्नी के खिलाफ भी हथकड़ शराब के मुकदमे दर्ज है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन