अवैध देशी कट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
बीकानेर में पुलिस ने संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए अभियान के तहत शुक्रवार को एक बदमाश को गिरफ्तार किया है और एक अवैध पिस्टल बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन में पुलिस ने आपराधिक गैंग्स के विरूद्ध कार्यवाही शुरू की है। आसामाजिक तत्वों, आमर्स एक्ट व संगठित अपराधियों / विभिन्न गैंग्स के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान मुक्ताप्रसाद नगर में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व मे कार्रवाई की गई है।
थाना स्तर पर गठित टीम ने गश्त के दौरान आरोपी रामस्वरूप जाट पुत्र लक्ष्मण राम जाति जाट उम्र 24 साल निवासी तेजरासर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी राम स्वरूप के विरूद्व आर्म्स एक्ट की धाराओं मे दर्ज कर जाँच शुरू की है। पंजीकृत कर अनुसंधान श्री रूपाराम स.उ.नि. द्वारा शुरू किया गया। आरोपी से हथियार खरिद फरोक्त व इनसे और कौन कौन लोग जुड़े हुए है के बारे मे अनुसंधान किया जा रहा है।
बीकानेर में अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। सभी थानों को टारगेट दिया गया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा अवैध हथियार जब्त हो सके।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन