खरीद में गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को भी दोषी माना जाएगा : गौतम दक
बीकानेर। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि बीकानेर में सरसों और मूंगफली खरीद को लेकर बहुत शिकायतें आई। अगर भविष्य में खरीद को लेकर गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार के साथ साथ सभी संबंधित अधिकारियों राजफैड आरओ, मैनेजर, डीआर और सोसायटी अध्यक्ष को भी दोषी माना जाएगा। केवल संविदा कर्मी को मुल्जिम बनाकर सब बरी हो जाते हैं यह नहीं चलेगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में खरीद को लेकर एक भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। दक गुरुवार सुबह सहकार भवन में सहकारिता विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारी सोसायटी पर लोगों का विश्वास हो।
हमारे यहां बिकने वाले उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हों। हम जो भी बेचेंगे, अच्छा ही बेचेंगे। यह बात नीचे तक जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम 32 लाख लोगों को लोन दे रहे हैं। इसके अलावा 70 लाख लोगों को किसान सम्मान निधि का पैसा दे रहे हैं। बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, सुमन छाजेड़, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, बीकानेर खण्ड राजेश टाक, उप रजिस्ट्रार डॉ कैलाशचंद सैनी, एमडी सीसीबी मो. फारूक, प्राथमिक भूमि विकास बैंक के सचिव वासुदेव सिंह, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी व सहकारी उपभोक्ता भंडार के महाप्रबंधक रणवीर सिंह, तकनीकी सहायक कपिला चोयल समेत खंड के सभी उप रजिस्ट्रार, प्रबंध निदेशक, केन्द्रीय सहकारी बैंक, सचिव भूमि विकास बैंक, विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां, महाप्रबंधक, सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार, क्षेत्रीय अधिकारी, राजफैड एवं खण्ड अधीन 42 क्रय विक्रय सहकारी समितियों के मुख्य व्यवस्थापक ने भाग लिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन