दादी के जज्बे को सियाग ने किया सैल्यूट
आपका आर्थिक सहयोग मिलेगा तो स्वीडन वल्र्ड चैम्पियनशिप में दादी देश का नाम करेगी रोशन
बीकानेर। नोखा के अणखीसर गांव की रहने वाली महिला पाना देवी गोदारा जिन्होंने 92 वर्ष की उम्र में नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने की हिम्मत दिखाई है। और जब कांपिटिशन समाप्त हुआ तो उन्होंने सभी को हैरान करते हुए दौड़ सहित गोला फेंक, तश्तरी फेंक गोल्ड मेडल हासिल किया है। कांग्रेस जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने पाना देवी गोदारा की हिम्मत और जज्बे को सलाम करते हुए रामकिशन सियाग फाउंडेशन की ओर से 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया है। तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली पाना देवी को वर्ल्ड चैंपियनशिप (स्वीडन) खेलने के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। यदि आप भी सहयोग करना चाहते हैं तो 9079867982 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
आपको बता दें जानकारी के मुताबिक हाल ही में पुणे में 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 आयोजित की गई। जिसमें पाना देवी गोदारा ने भी भाग लिया। जिसमें उन्होंने तीन गोल्ड मेडल (100 मी दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक) जीते हैं। वह अब वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने के लिए अगस्त में स्वीडन जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन