सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
अनूपगढ़। अनूपगढ़ जिले में एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। कार में पति-पत्नी थे। जो करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ये हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे घडसाना-रावला मार्ग पर हुआ। रावला एसएचओ बलवंत राम ने बताया कि, साहब राम (34) अपने ससुराल अनूपगढ़ से कार में अपनी पत्नी पूनम (30) को लेकर आ रहा था। जब दोनों गांव 5 पीएसडी के पास पहुंचे तो उस दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

दोनों वाहनों में टक्कर होते ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई, मगर किसी ने भी दंपती को कार में से निकलने का प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने पर रावला पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से पति-पत्नी को कार से बाहर निकाला और निजी वाहन से रावला के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि, दोनों के शवों को रावला के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी रावला के सरकारी अस्पताल पहुंच गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन