पत्नी के आत्महत्या बाद पति ने लगाई फांसी
बीकानेर में पत्नी के सुसाइड के 24 घंटे बाद पति ने भी फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति ने सोमवार सुबह श्मशान पहुंचकर फांसी का फंदा लगा लिया। दरअसल, रविवार को रंजना नाम की एक महिला ने सुसाइड कर लिया। रंजना ईदगाह बारी के पास रहती थी। उसने जहर खा लिया था।

पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके पिता प्रदीप भाटी ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया। इसमें पति चंद्र प्रकाश, ससुर कंवरलाल, सास मीना और ननद रेखा और ननदोई हर कुलिश भाटी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद एफआईआर से परेशान होकर पति चंद्र प्रकाश ने घर के पास ही एक श्मशान घाट में पहुंचकर पेड़ से फंदा लगा लिया। उसे भी पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन