हुरुन रिच लिस्ट के टॉप 10 में अंबानी इकलौते भारतीय
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर से फिसलकर 23वें नंबर पर आ गए हैं। बुधवार को M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 जारी की गई है जिसमें ये जानकारी सामने आई है। नेटवर्थ में साल-दर-साल 35% की गिरावट के साथ, अडाणी की कुल नेटवर्थ 53 बिलियन डॉलर है।

हुरुन के मुताबिक, अडाणी को पिछले साल के मुकाबले 28 बिलियन डॉलर या हर हफ्ते 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। वहीं ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 82 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के टॉप 10 बिलेनियर्स की लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं। वेल्थ में 20% की गिरावट के बावजूद उन्होंने लगातार तीसरे साल सबसे धनी एशियाई का खिताब बरकरार रखा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए