घर के आगे बैठी महिला के गले से तोड़ी चैन
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े वृद्धा के गले से चैन चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। गांधी चौक में मोहनलाल भंसाली की मां शाम साढ़े चार बजे के करीब अपने घर के आगे बैठी थी कि अचानक बाइक पर सवार होकर आएं दो युवकों ने उनके गले से सोने की चैन तोड़ी और फरार हो गये। चैन स्नेचिंग की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो युवक तेज गति से एक बाइक पर रफुचक्कर होते नजर आ रहे है। पीडि़ता के पुत्र मोहनलाल ने गंगाशहर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन