निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर के रंगा कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर काम करते हुए मजदूर छत से नीचे गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डूडी पेट्रोल पंप के पास रहने वाले शैतान गिरी ने मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस को बताया कि उसका भाई देव गिरी उर्फ देवेंद्र गिरी जैसलमेर रोड पर स्थित रंगा कॉलोनी में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था। इस दौरान वो जिस मकान पर काम कर रहा था, उसी की छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज की है। जरूरत पडऩे पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन